वो है यहीं कहीँ है,
मेरे आसपास बैठी,
मेरी बातें सुनती,
महक रही हैं साँसे उसकी,
वो यहीं है,
वो चुप है ना जाने क्यूँ,
समय भी रुकी है,
वो कब बोलेगी,
मैं रूठूंगा नहीं उससे,
फिर भी वो नरम है,
वो अदब है,
वो कहानी नहीं
वो रूहानी है,
वो मेरी आज की नहीं
वो पुरानी है,
ऐ समय तू थोड़ा और रुक,
वो बोलेगी,
वो हवाओं तुम जाओ,
वो सरमा रही है,
ऐ चाँदनी तुम भी आओ,
वो घबरा रही है।
~~~~~~~~~APM
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें